नागेश्वर राव की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका का हुआ निपटारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2019

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई के अंतरिम निदेशक के तौर पर एम नागेश्वर राव की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका का मंगलवार को निपटारा किया। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा एवं न्यायमूर्ति विनीत सरन की एक पीठ ने कहा कि एक पूर्णकालिक सीबीआई निदेशक की नियुक्ति के बाद अब किसी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: CBI द्वारा नियमित निदेशक नियुक्त नहीं किए जाने पर SC ने जताई निराशा

न्यायालय ने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘कॉमन कॉज’ की एक याचिका पर यह फैसला सुनाया जिसने राव की सीबीआई के अंतरिम निदेशक के तौर पर नियुक्ति को चुनौती दी थी। 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी रिषि कुमार शुक्ला ने चार फरवरी को निदेशक के तौर पर सीबीआई का प्रभार संभाला था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

सेमीफाइनल से पहले पिच क्यूरेटर पर भड़के कोच गौतम गंभीर, जानें क्या है पूरा मामला ?

Iran में नए Supreme Leader की तलाश, Israel की खुली धमकी- जो भी बनेगा, उसे खत्म कर देंगे

HSBC India Services PMI | फरवरी में विकास की रफ्तार पड़ी धीमी, लेकिन निर्यात और रोजगार के मोर्चे पर लौटी रौनक

Health Experts ने बताया Weight Loss का सीक्रेट, आटे में ये चीजें मिलाकर बनें Fat to Fit