SC ने विक्टोरिया गौरी की नियुक्ति को बरकरार रखने की बताई वजह, कहा- हम उपयुक्तता के सवाल पर नहीं जा सकते

By अभिनय आकाश | Feb 10, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति विक्टोरिया गौरी की नियुक्ति के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं द्वारा दायर दो याचिकाओं को खारिज करने के कारण बताए। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की एकल-न्यायाधीश पीठ ने फैसला सुनाया हमने संविधान पीठ के फैसले का पालन किया है और हम उपयुक्तता के सवाल पर नहीं जा सकते। इससे पहले 7 फरवरी को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बी.आर. गवई ने फैसला सुनाया था कि रिट याचिका उसकी योग्यता के बजाय अधिवक्ता की उपयुक्तता से संबंधित है, जो एक व्यक्तिपरक मूल्यांकन था और इसलिए, न्यायालय याचिका पर विचार करने के लिए इच्छुक नहीं था।

इसे भी पढ़ें: SC को दो नए जज मिले, 2019 के बाद क्षमता पूरी 34 हुई

इससे पहले कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने राज्यसभा में कहा कि मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं और इसके समाधान के तरीके हैं। उन्होंने न्यायाधीशों की नियुक्ति के मुद्दे पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच मतभेद के संबंध में यह टिप्पणी की। सरकार ने यह भी कहा कि विक्टोरिया गौरी की उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति पर आक्षेप नहीं लगाया जाना चाहिए और उन्हें एक प्रक्रिया के जरिए नियुक्त किया गया है।  

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya 2026: Akshaya Tritiya 2026 पर Gold Purchase से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें सबसे शुभ मुहूर्त

Nari Shakti की उड़ान को रोका गया, Womens reservation Bill पर PM मोदी बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी

West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत