नालसा जनहित याचिका पर केंद्र और 18 राज्यों को नोटिस, जुर्ग और गंभीर रूप से बीमार कैदियों की रिहाई के लिए SC ने मांगा जवाब

By अभिनय आकाश | May 05, 2025

सुप्रीम कोर्ट  ने सोमवार को केंद्र और बिहार तथा उत्तर प्रदेश सहित 18 राज्यों से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की उस याचिका पर जवाब मांगा जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के या गंभीर रूप से बीमार कैदियों के एक समूह को जमानत पर रिहा करने का अनुरोध किया गया है। ये कैदी जमानत खारिज होने के खिलाफ शीर्ष अदालत नहीं आए हैं। याचिका में कहा गया है कि ऐसे मामलों में विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, लेकिन जेलों में अत्यधिक भीड़ के कारण जेल अधिकारियों के लिए यह संभव नहीं हो सकता है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने नालसा की ओर से पेश वकील रश्मि नंदकुमार की दलीलों पर गौर किया और केंद्र तथा राज्यों को नोटिस जारी किए। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के तैमूर नगर में बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण को किया जा रहा ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात

नंदकुमार ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कई गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति, जिनकी सजा को विभिन्न उच्च न्यायालयों ने बरकरार रखा था, अपनी सजा को चुनौती देने और जमानत या सजा के निलंबन की मांग करने के लिए शीर्ष अदालत में जाने में असमर्थ थे और इस मामले में हस्तक्षेप की आवश्यकता थी। 

प्रमुख खबरें

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य