Places Of Worship Act 1991: सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट में कहा- केंद्र प्रत्येक सुनवाई पर स्थगन मांग रहा है, SC ने मोदी सरकार से मांगा 31 अक्टूबर तक जवाब

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2023

पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम 1991 को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक बैच में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया। एक बार फिर हलफनामा मामले के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने केंद्र सरकार को 31 अक्टूबर, 2023 तक मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Ordinance: इस पर रोक जरूरी...केजरीवाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अदालत के समक्ष पेश हुए और इस संबंध में शिकायत उठाई और कहा कि केंद्र प्रत्येक सुनवाई पर स्थगन मांग रहा है और मामले को अंतिम सुनवाई के लिए पोस्ट किया जाना चाहिए। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने दिया जवाब में कहा कि इसलिए हमने उन्हें अभी काफी समय दिया है। उन्हें जवाब दाखिल करने दीजिए और फिर हम आगे बढ़ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

MCD Illegal Building Sealing | सत्य निकेतन हादसे के बाद सख्त एक्शन! MCD ने 4 मंजिल से ऊंची अवैध इमारतों को सील करने का दिया आदेश, लापरवाह अधिकारी होंगे बर्खास्त

Nepal में बाढ़ पीड़ितों के लिए Pakistan ने भेजी 100 टन राहत सामग्री

Amritsar Airport High Alert | अमृतसर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट! रनवे के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स का रूट बदला गया

Satya Niketan Building Collapse | दिल्ली में इमारत ढहने से छह लोगों की मौत, मलबे से 11 लोगों को निकाला गया