दिल्ली में ऑक्सीजन संकट पर SC सख्त, केंद्र सरकार को रोजाना देना होगा 700 मिट्रिक टन

By रेनू तिवारी | May 07, 2021

दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण अस्पतालों ममें मरीजों की सख्यां बढ़ती जा रही है रोजाना सेकड़ों लोग ऑक्सीजन की कमी से अपना दम तोड़ रहे हैं। ऑक्सीजन को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच काफी घमासान मचा। मामला कोर्ट में आने के बाद  6 मई को 730 मिट्रिक टन ऑक्सीजन दिल्ली को मिली। आज फिर दिल्ली सरकार के वकील राहुल मेहरा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया और कहा कि आज सुबह 9 बजे तक, 89 मिलियन टन ऑक्सीजन दिल्ली सरकार को मिल चुका है और 16 मिलियन टन ऑक्सीजन पारगमन में है।

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र से अगले आदेश तक दिल्ली को कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए रोज 700 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति करते रहने के लिए कहा। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने राष्ट्रीय राजधानी में चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी पर दिल्ली सरकार की दलील पर गौर किया और आगाह किया कि अगर रोज 700 मीट्रिक टन एलएमओ की आपूर्ति नहीं की गई तो वह संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आदेश पारित करेगी। इससे पहले शीर्ष न्यायालय ने इस मुद्दे दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ शुरू की अवमानना कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue