हैदराबाद में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की कार की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2024

तेलंगाना के हैदराबाद में मंगलवार को एक कार की चपेट में आने से 14 वर्षीय एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार उक्त कार कथित तौर पर एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी चला रहा था।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार नेरेडमेट एक्स रोड से तिरुमालगिरि की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसके शव को एक सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और मामले की जांच जा रही है।

प्रमुख खबरें

सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ