इंदौर में स्कूल वैन में आग लगी, बीएसएफ जवानों ने चालक और बच्चों की जान बचाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2023

इंदौर (मध्यप्रदेश)। मप्र के इंदौर में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया, जब छह बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन में लगी आग को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की मदद से बुझा लिया गया, इस वाहन का चालक और सभी छह बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य मिश्रा ने बताया कि एयरोड्रम थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय की वैन में संभवत: शॉर्ट सर्किट से आग लगी। उन्होंने बताया कि यह हादसा बीएसएफ के केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी) के परिसर के सामने हुआ।

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah के कथित स्टिंग मामले में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru लाई पुलिस

Defence Secretary Rajesh Kumar Singh को 1 साल का एक्सटेंशन, DRDO चीफ का जिम्मा भी बरकरार

Vande Bharat पर सिर्फ मनोरंजन के लिए पत्थर फेंकने वाले 3 मजदूर Surat में पकड़े गए

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- असली मोहब्बत की दुकान चलाते हैं पीएम मोदी