दिल्ली में कोविड-19 के कड़े दिशा-निर्देशों के बीच खुले स्कूल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 वैश्विक महामरी के कारण लंबे समय से बंद स्कूल आखिरकार नौंवी से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए बुधवार को खुल गए और इस दौरान शहर में भारी बारिश के बीच हाथ में छाता लिए, मुंह पर मास्क लगाए छात्र स्कूल जाते नजर आए। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ संस्थानों ने अब भी थोड़े समय तक छात्रों को परिसर में नहीं बुलाने का फैसला किया है। मौजूदा स्थिति का आकलन करने के बाद कुछ सप्ताह में खुल सकते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम होने के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने गत शुक्रवार को घोषणा की थी कि एक सितम्बर से नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के लिए स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान खोले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में 1 से 7 सितम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा

संक्रमण का डर अब भी है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि हम नियमों का उचित तरीके से पालन कर इससे खुद को सुरक्षित रखेंगे।’’ वहीं, द्वारका के ‘माउंट कार्मेल स्कूल’ की कम से कम एक महीने तक स्कूल खोलने की कोई योजना नहीं है, क्योंकि उसके सभी कर्मचारियों को अभी तक टीके नहीं लगे हैं। उसने अभी ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का फैसला किया है। ‘माउंट कार्मेल स्कूल’ के डीन माइकल विलियम्स ने कहा, ‘‘हम अभी स्कूल खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं हुआ है और मेरे सभी कर्मचारियों को अभी टीके नहीं लगे हैं। हम अब भी वैश्विक महामारी के बीच हैं। हम कोई खतरा नहीं लेना चाहते। ऐसा कहा जा रहा है कि ‘जायडस-कैडिला’ ने 12 से 18 वर्षीय बच्चों के लिए टीके जारी किए हैं। मुझे लगता है कि और दो महीने रुक जाने में ही समझदारी है।’’ शालीमार बाग का ‘मॉडर्न पब्लिक स्कूल’ भी बुधवार को फिर से खुल गया, लेकिन वह कोविड-19 के मद्देनजर बच्चों को बस सेवाएं मुहैया नहीं करा रहा है। वहीं, प्राधिकरण ने इस तथ्य की ओर भी ध्यान दिया था कि टीकाकरण और राशन वितरण जैसी गतिविधियां भी विभिन्न स्कूलों में चल रही है। उसने कहा कि इन गतिविधियों के लिए उपयोग किए जाने वाले क्षेत्र को उस क्षेत्र से अलग किया जाना चाहिए, जिसका उपयोग शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित