By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2024
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की घोषणा की है। स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी स्कूलों में 28 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। इससे पहले एक जून से 30 जून तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार से गर्मियों की छुट्टियां घोषित करने का फैसला किया गया है।