कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कोलकाता की साइंस सिटी 15 मई तक के लिए बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2021

कोलकाता। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोलकाता में साइंस सिटी शुक्रवार से लेकर 15 मई तक दर्शकों के लिए बंद रहेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के प्रवक्ता ने एक वक्तव्य में बताया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: रिकी पोंटिंग ने मानी अपनी गलती, कहा- अश्विन से गेंदबाजी नहीं करवाना बना हार का कारण

उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से उत्पन्न हालात को देखते हुए साइंस सिटी, कोलकाता 15 मई 2021 तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगी।’’ इससे पहले, कोरोना वायरस के कारण 16 मार्च 2020 को साइंस सिटी को बंद किया गया था और इसे पिछले वर्ष 10 नवंबर को फिर से खोला गया था। दी बिरला इंडस्ट्रियल ऐंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम भी 15 मई तक बंद रहेगा।

प्रमुख खबरें

श्रीलंका का सूपड़ा साफ! भारत ने 5-0 से सीरीज जीती, दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत ने तोड़ा जापान का रिकॉर्ड: $4.18 ट्रिलियन की इकॉनमी संग बना दुनिया का चौथा सुपरपावर!

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, गहनों से हटकर सिक्कों और बार की ओर झुके भारतीय खरीदार

H-1B वीजा पर भारत में फंसे हजारों प्रोफेशनल: अमेरिका की नई चेतावनी, देश में बढ़ी टेंशन