विज्ञान, प्रौद्योगिकी से वृद्धि को प्रोत्साहन मिला: हर्ष वर्धन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

हैदराबाद। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को कहा कि देश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की उपलब्धियां तेजी से वृद्धि में सहयोग कर रही हैं और साथ ही सामाजिक आर्थिक विकास में भी योगदान दे रहीं हैं। उन्होंने कहा कि मूल अनुसंधान क्षेत्र में भारत शीर्ष रैंकिंग वाले देशों में रहा है। वह यहां उद्योग मंडल फिक्की द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साथ मिलकर आयोजित दो दिन के वैश्विक शोध एवं विकास सम्मेलन 2019 के दूसरे दिन एक विशेष सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।

 

इसे भी पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला अमेरिका में भारत के नए राजदूत नियुक्त

 

उन्होंने कहा कि 2018 ऐसा वर्ष रहा जबकि देश के शोध एवं विकास की अगुवाई वाले नवोन्मेषण को और मान्यता मिली। यह वृद्धि एवं विकास का सबसे ताकतवर माध्यम बनकर उभरा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक सर्वेक्षण के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के अनुसंधान एवं शोध में भारत शीर्ष 13 देशों में शामिल रहा है। इनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और अन्य देश शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए रोजाना करें ये काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

Shaniwar Vrat Vidhi: इस दिन से शुरू करना चाहिए शनिवार का व्रत, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

चार करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़ीः CBRE

Chhattisgarh : ED ने चावल घोटाले में मार्कफेड के पूर्व MD Manoj Soni को किया गिरफ्तार