सिंधिया ने राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीवार के तौर पर भरा नामांकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2020

भोपाल। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को यहां विधानसभा सचिवालय में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सिंधिया प्रदेश भाजपा कार्यालय से रवाना होकर लगभग दो बजे विधानसभा सचिवालय पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी और विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान सिंधिया के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, निर्वतमान राज्यसभा सदस्य प्रभात झा और प्रदेश भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।  

भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले सिंधिया ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के आवास पर दोपहर का भोजन किया था। उन्होंने आज सुबह अपनी बुआ और भाजपा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया से भी मुलाकात की थी। शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने निवास पर गुरुवार रात सिंधिया के सम्मान में रात्रिभोज दिया गया था।इससे पहले बुधवार को भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया था। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की दिलचस्प लड़ाई, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना है। वर्तमान में मध्यप्रदेश से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया राज्यसभा सांसद हैं। इन तीनों सांसदों का कार्यकाल अगले माह समाप्त हो रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को पुन: उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़ दी थी और उसके अगले दिन बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा