सिंधिया का राहुल पर जोरदार हमला, बोले- अपनी लड़ाई को लोकतंत्र की लड़ाई बनाया, कांग्रेस के पास कोई विचारधारा नहीं

By अंकित सिंह | Apr 05, 2023

नयी दिल्ली। राहुल गांधी को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। कांग्रेस राहुल को संसद से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भाजपा ओर मोदी सरकार पर हमलावर है। इन सब के बीच कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज उनपर निशाना साधा है। सिंधिया ने साफ तौर पर कहा कि पिछले कुछ दिनों में राहुल गांधी और कांग्रेसी पार्टी ने न्यायतंत्र पर दबाव और धमकी की विचारधारा के साथ कार्य किया है। राहुल पर हमला जारी रखते हुए सिंधिया ने कहा कि उन्होंने जिस अपनी निजी कानूनी लड़ाई को एक लोकतंत्र की कानूनी लड़ाई प्रेषित करने की कोशिश की है, उससे एक बात तो स्थापित हो चुकी है कि कांग्रेस पार्टी इस देश में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: सावरकर मुद्दे को लेकर फडणवीस ने राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा

राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी के पास देश के खिलाफ काम करने वाले ‘देशद्रोहियों’ के अलावा कोई विचारधारा नहीं बची है। उन्होंने मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भी राहुल गांधी को ‘विशेष तवज्जो’ देने के लिए कांग्रेस पर हमला बोला। सिंधिया ने राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी ने पिछड़े वर्गों का अपमान किया है, सशस्त्र बलों की बहादुरी का सबूत मांगा है और चीन द्वारा सैनिकों को पीटे जाने के बारे में बात की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस के पास कोई विचारधारा नहीं बची है। इस कांग्रेस के पास अब केवल एक विचारधारा बची है जो देशद्रोही की है, एक विचारधारा जो देश के खिलाफ काम करती है। सिंधिया ने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस के लिए ‘प्रथम श्रेणी के नागरिक’ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने दावा किया था कि गांधी परिवार पर सामान्य कानूनी प्रक्रिया लागू नहीं की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Electronics Sector में भारी निवेश: सरकार ने 7,877 करोड़ के 31 Investment Proposals को दी मंजूरी

Prahlad Joshi ने NTA को दिया युद्ध स्तर पर Exam सुधार का आदेश, 50 कर्मचारी बर्खास्त

Delhi Excise Policy: HC ने Kejriwal, Sisodia को CBI की नई दलीलों पर दिया 4 हफ्ते का समय

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?