सिंधिया पर भूपेश बघेल का तंज, कहा- कांग्रेस से गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबा कर आते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर तंज किया कि कांग्रेस से लोग गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबा कर वापस आते हैं। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में संवाददाताओं ने बघेल से मध्यप्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात पर सवाल किया तो उन्होंने कहा ‘‘कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना कोई यूं ही बेवफा नहीं होता है।’’ बघेल ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि कांग्रेस से लोग गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर आते हैं। बड़े जोर शोर से जाने और दुम दबाकर वापस आने के अनेक उदाहरण हैं।’’ मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कम विधायकों की उपस्थिति के बाद भी मुख्यमंत्री कमलनाथ के सरकार बचा लेने के विश्वास के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ भाजपा विधायक दल की बैठक में कितने लोग थे। कांग्रेस आंकड़े दिखा रही है लेकिन भाजपा का आंकड़ा क्या है। अभी फ्लोर टेस्ट होने दीजिए कमलनाथ की सरकार बच जाएगी।’’

इसे भी पढ़ें: सिंधिया के इस्तीफे के बाद गहलोत ने साधा BJP पर निशाना, कहा- मुल्क सबक सिखाएगा

छत्तीसगढ़ के 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 69, भारतीय जनता पार्टी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पांच और बहुजन समाज पार्टी के दो सदस्य हैं। राज्य में कांग्रेस विधायकों की संख्या को देखते हुए दोनों राज्यसभा सदस्य कांग्रेस से चुना जाना तय है। राज्य के मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने पहले भी तय कर दिया है कि वह इस राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को पार्टी एक बार फिर राज्यसभा भेजेगी वहीं एक अन्य सीट के लिए प्रत्याशी तय करना है। राज्य में राज्यसभा चुनाव के लिए जरूरी हुआ तो इस महीने की 26 तारीख को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर