कर्नाटक के पुत्तूर में पेड़ गिरने से स्कूटर सवार की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2024

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर इलाके में शनिवार को सड़क पर एक पेड़ गिरने से स्कूटर सवार की मौत हो गई। यह हादसा पंज-कडबा रोड पर कडबा के पास पुलिकुक्कू में हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान सीताराम गौड़ा (58) के रूप में हुई है। वह एडमंगला सहकारी बैंक में काम करते थे। वह एडमंगला गांव के देवय्या सुब्बाना गौड़ा के बेटे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं।

यह हादसा तब हुआ जब सीताराम गौड़ा दीपावली त्योहार के दौरान कुछ खरीददारी के बाद घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा कि कडबा और आसपास के नेट्टाना में सड़कों पर पेड़ गिरने की घटनाएं आम हो गई हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि लैटेक्स निकालने के कारण कमजोर हुए पेड़ों को लोगों पर गिरने के लिए छोड़ दिया जाता है।

गांववालों ने आरोप लगाया कि मीडिया में बार-बार चेतावनी के बावजूद वन विभाग ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है जिसके कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई