अब जल्दी ही दोपहिया वाहन भी होंगे एयरबैग से लैश

By विंध्यवासिनी सिंह | Dec 02, 2022

यह तो सभी जानते हैं कि सड़क पर चलना आजकल कितना जानलेवा हो गया है। जब आप घर से निकलते हैं, तो यह कहना मुश्किल होता है कि शाम को सुरक्षित घर वापस आ सकते हैं। ऐसा नहीं है कि सड़क दुर्घटना को लेकर लोग अलर्ट नहीं हैं, लेकिन दुर्घटना सिर्फ आपके अलर्ट होने से नहीं रुक रही है। कई बार सामने वाले से गलती हो जाती है और ऐसे में दोनों तरफ नुकसान उठाना पड़ जाता है। 

इन्हीं दुर्घटनाओं को कम करने के लिए खासकर कार में एयर बैग की सुविधा दी जाने लगी है और अब तो सरकार एयर बैग की संख्या भी बढ़ाने पर जोर दे रही है। हालांकि सबसे अधिक दुर्घटना का शिकार हो रहे दो पहिया वाहन के लिए अभी भी सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है।  

हालाँकि जल्दी ही एक दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी अपने स्कूटर में एयर बैग लगाने का ऐलान किया है और यह कोई छोटी कंपनी नहीं है, बल्कि जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा है, जिसकी गाड़ियां भारत में बड़ी ही भारी मात्रा में सड़कों पर दौड़ती हैं। होंडा का कहना है कि अपने स्कूटर में एयरबैग लगाने का आवेदन जारी किया है। 

कंपनी का कहना है कि एक बार इसकी परमिशन मिल जाए तो फिर वह एयर बैग को स्कूटर के हैंडल के बीचो-बीच इनबिल्ट करेगा और यह बिल्कुल वैसे ही काम करेगा जैसे कार के एयरबैग करते हैं। ठीक वैसे ही एक्सीडेंट होने की अवस्था में यह खुल जाएगा हैंडल के बीच से और स्कूटर चला रहे ड्राइवर के चेहरे और छाती को पूरी तरीके से कवर कर लेगा। 

आपको बता दें कि इस टेक्निक को होंडा ने पहले भी थाईलैंड में 2009 में जारी किया था। पीसीएक्स नाम के एक स्कूटर में एयर बैग के रूप इस्तेमाल किया जा चुका है। वहीं आप इस कंपनी द्वारा इस टेक्नोलॉजी को सभी स्कूटर में एयर बैग के रूप में पेश करने की तैयारी की गई है।

इसे भी पढ़ें: बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो की है बंपर डिमांड, एक लाख से ज्यादा लोग गाड़ी की डिलीवरी का कर रहे इंतजार

स्कूटर के बाद जल्दी कंपनी एयरबैग का सलूशन बाइक के लिए भी देने की तैयारी में है और जैसे ही यह प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो आने वाले भविष्य में बाइक में भी अब आपको एयरबैग की सुविधा मिल सकती है। 

वहीं अगर कीमत की बात करें तो कंपनी का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी के लग जाने के बाद से जाहिर तौर पर स्कूटर की कीमत में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी होना संभव है। कुल मिलाकर कीमत बढ़ने के बाद भी अगर ऐसी सेफ्टी और सिक्योरिटी के टूल्स दो पहिया वाहनों के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं तो निसंदेह ही भविष्य में चल के सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों पर काफी हद तक लगाम लगाया जा सकता है। 

तो अब इंतजार है कि कब हौंडा कंपनी अपने स्कूटर में एयर बैग को लॉन्च करती है।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ