मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच जमकर हुई हाथापाई, बीच-बचाव करने आयी महिला कॉन्स्टेबल हुई घायल, Video viral

By रेनू तिवारी | Oct 07, 2022

मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में, महिलाओं को ठाणे-पनवेल लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर एक-दूसरे के बाल खींचते हुए देखा जा सकता है। एक सीट के लिए औरते इस तरह से लड़ रही हैं मानों न जाने कौन की बड़ी घटना हो गयी हैं। महिलाओं को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह एक-दूसरे की खून की प्यासी हैं। कुछ लोग झगड़े को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कुछ औरते इतनी आक्रामकता से लड़ रही हैं कि उनके बीच कोई आने की हिम्मत नहीं कर पा रहा हैं।

एएनआई समाचार एजेंसी के अनुसार, वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने कहा, "सीट पर विवाद के बाद कुछ महिलाओं ने एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया और एक महिला कर्मचारी घायल हो गई।" मामले की जांच की जा रही हैं।  

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें