मूर्तिकार ने बनाई माँ दुर्गा की मनमोहक मूर्ति, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Oct 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रहने वाले युवा मूर्तिकार पवन प्रजापति ने माँ दुर्गा की एक से बढ़कर एक आकर्षक और मनमोहक प्रतिमाओं को बनाया है। इनकी सबसे विशेष बात यह है कि यह सभी प्रतिमाएं हंसती हुई मुद्रा में हैं। इसके माध्यम से मूर्तिकार ने लोगों को हमेशा खुश रहने का संदेश दिया है।

आपको बता दें कि इन आकर्षक प्रतिमाओं को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों और अनेक जिले में यहां की दुर्गा प्रतिमाएं पहुंची है। वहीं लोगों ने इन मनमोहक मातारानी की मूर्ति को विराजमान किया है।

पवन प्रजापति ने बताया की कोरोना ने लोगो को जीना सिखा दिया है। हालांकि बहुत से लोग परिवार के सदस्यों के खोने के चलते मायूस दिख जाते हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मातारानी के मनमोहक हसमुख चेहरे वाली दुर्गा प्रतिमा बनाई है। जिससे लोग मूर्ति को देखकर अपने गमों को भूलकर छोटी सी जिंदगी को हंसी खुशी से बिता सकें।

इसे भी पढ़ें:ज्वालामुखी में इन दिनों श्रद्वालु ढोल नगाड़े लेकर, जय माता दी का उदघेष करते हुए मां के दर्शन तथा आशीर्वाद पाने के लिये उमड़ रहे हैं 

वहीं हंसती हुई मां दुर्गा प्रतिमा को देखने के लिए अनेक लोग मूर्तिकार पवन के घर पहुंच रहे है। बताया जा रहा है कि अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने भी 10000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देते हुए पवन प्रजापति की उज्जवल भविष्य की कामना की है।

प्रमुख खबरें

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi