मुंबई होर्डिंग हादसे के बाद खोज एवं बचाव अभियान बंद किया गया : NDRF

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2024

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई के घाटकोपर इलाके में उस जगह पर खोज एवं बचाव अभियान को अब बंद करने की घोषणा की है, जहां एक विशालकाय होर्डिंग गिर गया था। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम बैमोसम बारिश और तेज आंधी के दौरान छेड़ा नगर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर लगा विशालकाय होर्डिंग गिर गया था, जिसके बाद उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए 66 घंटे तक तक खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। 


एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे अभियान को समाप्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद अभियान को बंद करने का एलान किया। बचावकर्मियों ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात होर्डिंग के नीचे मलबे में दबी एक कार से वायु यातायात नियंत्रक’ (एटीसी) के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक और उनकी पत्नी के शव निकाले, जिससे इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई जबकि 75 लोग घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि दंपति के शवों को निकालने के लिए होर्डिंग के एक-दूसरे से जुड़े पांच गर्डरों को एक-एक करके काटना पड़ा।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील