Salman के घर के बाहर गोलीबारी में इस्तेमाल पिस्तौल को बरामद करने के लिए Tapi नदी में खोजबीन

By Prabhasakshi News Desk | Apr 22, 2024

सूरत । मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर दो लोगों द्वारा की गई कथित गोलीबारी में इस्तेमाल पिस्तौल को बरामद करने के लिए सोमवार को गुजरात के सूरत शहर में तापी नदी में खोजबीन अभियान शुरू किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो लोगों - विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जब वे सूरत पहुंचने के बाद ट्रेन से भुज की ओर भाग रहे थे, तब उन्होंने हथियार को एक रेलवे पुल से तापी नदी में फेंक दिया था। 

सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मुंबई पुलिस की एक टीम सलमान खान के घर पर गोलीबारी के लिए दो लोगों द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्तौल को बरामद करने के लिए सूरत आई है। हमारी कई टीम हथियार बरामद करने में मुंबई पुलिस की सहायता कर रही हैं।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के नाम से मशहूर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक भी अपराध शाखा की टीम के साथ थे, जो स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों की मदद से यहां तापी नदी के पानी में हथियार की खोजबीन कर रही थी। इसके पहले पुलिस ने कहा था कि सलमान के घर के बाहर गोलीबारी करने का मकसद ‘आतंक’ फैलाना था।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया