Jammu-Kashmir के रियासी में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने के बाद तलाश अभियान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2024

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक वन क्षेत्र में हथियारबंद लोगों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने के बाद क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस बस में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के श्रद्वालु सवार थे और गोलीबारी के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मंगलवार शाम को कांडा इलाके में तीन हथियारबंद लोगों को देखा जिसके बाद सेना, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया।

प्रमुख खबरें

S Jaishankar और नेपाल के वित्त मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बहुपक्षवाद पर की चर्चा

Meghalaya Assembly: यूडीपी के 3 विधायकों का NPP में विलय, स्पीकर ने दी मंजूरी

वित्तीय सुधारों को गति देने के लिए FSDC की बैठक, साइबर सुरक्षा रणनीति पर मंथन

उत्तराखंड में BJP और Congress ने तेज की चुनावी तैयारी, बैठकों और न्याय यात्रा से साधा संपर्क