Jammu and Kashmir के उधमपुर में संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बसंतगढ़ उस घुसपैठ मार्ग पर स्थित है, जिसका उपयोग अक्सर पाकिस्तानी आतंकवादी करते हैं। ये आतंकवादी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर कठुआ में प्रवेश करते हैं और ऊपरी इलाकों से होते हुए जम्मू क्षेत्र के डोडा और किश्तवाड़ जिलों की तरफ बढ़ते हैं, जिसके बाद वे आगे कश्मीर घाटी का रुख करते हैं।

यह क्षेत्र पहले भी कई मुठभेड़ और आतंकी घटनाओं का गवाह रह चुका है। अधिकारियों के अनुसार, बलोठा क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की जानकारी मिलने पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया।

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम