कठुआ, सांबा और जम्मू में सीमा व आसपास तलाशी अभियान चलाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2025

सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ाने के मकसद से जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा और अंदरूनी इलाकों में बृहस्पतिवार को सुरक्षा अभ्यास किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान का उद्देश्य भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सुरक्षा को मजबूत करना और सतर्कता बढ़ाना था।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए कठुआ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहिता शर्मा ने निचले कठुआ में घुसपैठ रोधी ‘ग्रिड’ का निरीक्षण किया और हीरानगर तथा राजबाग इलाकों में दूर-दराज के गांवों और सुरक्षा शिविरों का दौरा किया।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods: फंसे नागरिकों की मदद के लिए Sikkim ने Task Force गठित किया

Imran Khan Health Update: जेल में इमरान को मारने की कोशिश, बेटों ने जताई 80% Vision Loss की आशंका

Tibet में Dam Breach का खतरा, Xi Jinping ने बुलाई इमरजेंसी Meeting, Nepal में फिर अलर्ट जारी

ISI को भारतीय SIM कार्ड भेजने के आरोप में दिल्ली का दंपत्ति गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंची जांच