अमेरिका के सीएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, गिरोह से जुड़ा हो सकता है मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

सीएटल, 28 जुलाई (एपी) अमेरिका के सीएटल शहर स्थित ऐतिहासिक टावर ‘स्पेस नीडल’ के पास एक ‘फूड फेस्टिवल’ में सप्ताहांत हुई गोलीबारी में कम से कम तीन संदिग्ध शामिल थे। इस घटना में मारे गए तीन लोगों में एक संदिग्ध भी था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मारे गए संदिग्ध की उम्र 19 वर्ष थी। एक न्यायाधीश ने 15 वर्षीय आरोपी को हथियार संबंधी अपराधों और हमले की जांच के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया। किंग काउंटी अभियोजक कार्यालय ने कहा कि उसे बुधवार को सीएटल पुलिस द्वारा मामला सौंपे जाने की उम्मीद है, जिसके बाद आरोप तय करने का फैसला किया जाएगा।

‘स्पेस नीडल’ के पास रविवार शाम आयोजित एक ‘फूड फेस्टिवल’ के दौरान गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। ‘सिएटल सेंटर’ में खाद्य महोत्सव ‘बाइट ऑफ सिएटल’ का आयोजन किया गया था और उसी वक्त यह घटना हुई। इस वार्षिक खाद्य महोत्सव की शुरुआत 1982 में हुई थी।

आयोजकों की वेबसाइट के अनुसार, इस तीन दिवसीय आयोजन में हर वर्ष लगभग 3.5 लाख लोग आते हैं और भोजन, पेय पदार्थों और सामुदायिक उत्सव का आनंद उठाते हैं।

प्रमुख खबरें

फर्जी Passport बनवाकर UAE गया बांग्लादेशी नागरिक Chennai Airport पर पकड़ा गया

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का Jailer 2 फीवर! Drishyam 3 की कमाई में गिरावट, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

Navratri Saptami पर Maa Kalaratri के लिए गुड़ से बनाएं Paneer Khurma

Anant Singh के बयान से सियासी बवाल, JD(U) ने किया Nitish Kumar का बचाव