SEBI प्रमुख Madhabi Puri Buch के IIM बैचमेट्स ने उनके खिलाफ लगे आरोपों की निंदा की, कही है ये बात

By रितिका कमठान | Sep 10, 2024

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच पर लगातार कई आरोप लग रहे है। इन आरोपों के बीच माधबी पुरी बुच के आईआईएम-अहमदाबाद बैच के उनके दोस्तों और साथियों ने उनका समर्थन किया है। बुच के साथियों ने उनपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है।

उनके बैचमेट्स ने कहा कि उन्होंने "प्रश्नों से परिचित लोगों" से बात की और दावों की पुष्टि करने के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध दस्तावेजों को देखा, जिसके बाद "आश्चर्य की बात नहीं है, हमने पाया कि उनके बारे में बनाई जा रही कहानी, जो जाहिर तौर पर उनके आयकर रिटर्न से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है, स्पष्ट रूप से झूठी है।

यह खबर ऐसे समय में आई है जब ऐसी खबरें आई हैं कि संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) सेबी प्रमुख की जांच करने वाली है और इस महीने के अंत में उन्हें तलब कर सकती है। इससे पहले हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की सेबी की जांच को लेकर माधवी पुरी बुच पर हितों के टकराव का आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026