PACL मामले में SEBI समिति ने निवेशकों को मौलिक दस्तावेज देने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2023

बाजार नियामक सेबी की एक समिति ने पीएसीएल समूह की अवैध योजनाओं के निवेशकों को 17,000 रुपये तक के रिफंड दावों के लिए 20 मार्च तक वास्तविक दस्तावेज जमा करने को कहा है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की तरफ से गठित समिति ने केवल उन निवेशकों को ही मौलिक दस्तावेज पेश करने को कहा है जिनके आवेदन पत्रों का सफलतापूर्वक सत्यापन हो गया है। सेबी ने यह समिति 2016 में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद गठित की थी।

पर्ल ग्रुप के नाम से चर्चित रहे पीएसीएल ने कृषि एवं रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर खुदरा निवेशकों से 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई थी। निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए समूह की संपत्तियों की बिक्री की प्रक्रिया की निगरानी लोढ़ा समिति कर रही है।

प्रमुख खबरें

मैदान से बाहर रहकर भी MS Dhoni का कमाल, एक सलाह ने Noor Ahmad को बनाया Game Changer

Andaman Sea Boat Tragedy | रोहिंग्या और बांग्लादेशियों समेत 250 लोगों को ले जा रही नौका अंडमान सागर में डूबी

US-Iran वार्ता और सस्ता Crude Oil, दोहरी खुशी से Sensex में 1400 अंकों की सुनामी

BJP के Samrat Choudhary ने बिहार के नए CM के तौर पर शपथ ली, नीतीश कुमार का शासन खत्म