SEBI ने कार्वी निवेशकों के लिए दावा दाखिल करने की समय सीमा मार्च 2026 तक बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2025

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दिवालिया घोषित कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (केएसबीएल) के निवेशकों के लिए दावे दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर मंगलवार को मार्च 2026 कर दी है। पहले यह समयसीमा 31 दिसंबर थी।

केएसबीएल को 23 नवंबर, 2020 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा दिवालिया घोषित किया गया था। इसके बाद निवेशकों को केएसबीएल के खिलाफ दावे प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया था, दावे जमा करने की अंतिम तिथि दो जून, 2025 निर्धारित की गई थी।

मई 2025 में सेबी की घोषणा की प्रतिक्रिया के बाद एनएसई के साथ दावा दायर करने की समय सीमा 31 दिसंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई थी। सेबी ने एक बयान में कहा, जागरूकता और समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद बड़ी संख्या में निवेशकों द्वारा अपने दावे दाखिल किए गए हैं। इसे देखते हुए, दावे दाखिल करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 31 मार्च, 2026 करने का निर्णय लिया गया है।

प्रमुख खबरें

South Africa की B Team का बड़ा धमाका, पहले T20 मैच में New Zealand को घर में रौंदा

Gautam Gambhir ने की संजू सैमसन की तारीफ, कहा शुरुआती ओवरों में ही मैच पलटने की क्षमता

Tanzid के शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, 291 के जवाब में Pakistan की Top Order ढेर

Mercedes का Shanghai में डबल धमाल, Kimi Antonelli बने चैंपियन, George Russell ने हासिल किया दूसरा स्थान।