OYO Parent Prism को मिली SEBI की मंजूरी, IPO के जरिए जुटाए जाएंगे ₹6,650 करोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2026

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म को बाजार नियामक सेबी से अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से 6,650 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है। मामले से जुड़े लोगों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सार्वजनिक पेशकश से कंपनी का मूल्यांकन सात से आठ अरब डॉलर होने की उम्मीद है।

अगले चरण के रूप में, कंपनी अब एक सार्वजनिक अद्यतन विवरण पुस्तिका मसौदा दाखिल करेगी, जो 21 दिन के लिए सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए खुला रहेगा। कंपनी जुलाई की शुरुआत तक इसे दाखिल करने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि प्रिज्म वर्तमान में बाजार की स्थितियों और व्यापक सूचीबद्धता समय-सीमा का मूल्यांकन कर रही है। साथ ही साथ अपना यूडीआरएचपी-1 दाखिल करने की तैयारी में है।

प्रमुख खबरें

BPSC को पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष के 218 पदों पर नहीं मिला एक भी आवेदन

IRCTC लाया Assam और Kerala के लिए खास Tour Package, खाने-रहने का खर्च शामिल

IAS पद से इस्तीफा देने वाली Divya Mittal ने किया अपनी सियासी पारी का ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी चुनावी राजनीति

Nomura का अनुमान: RBI अक्टूबर और दिसंबर में Repo Rate 0.50% तक बढ़ा सकता है