SEBI ने FPI, NRI कोष प्रवाह के लिए एकल व्यवस्था के नियम जारी किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2019

नयी दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई), प्रवासी भारतीयों और भारत के विदेश में रह रहे नागरिकों के जरिए होने वाले विदेशी निवेश के लिए एकल व्यवस्था की शुरूआत की है।

बाजार नियामक ने इसके लिये एफपीआई और प्रवासी भारतीय के जरिये आने वाले विदेशी निवेश की एकल व्यवस्था हेतु नियम जारी किये हैं।

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र की स्थिति बेहाल, 931 और गांवों को घोषित किया गया सूखा प्रभावित

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की नयी व्यवस्था के अनुसार मकान के लिए ऋण देने वाली कंपनियों और प्रणाली के लिये अहम् गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए ऋणबोझ अथवा ऐसे शेयरों को जारी करने से उनकी शेयरधारिता में होने वाली कमी या वृद्धि की सूचना देने की भी जरूरत नहीं होगी। अनुसूचित व्यावसायिक बैंकों और सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों को पहले से यह छूट प्राप्त है।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी