SEBI ने निवेशकों को जागरूक, शिक्षित करने को वेबसाइट, सारथी ऐप पर डाली अतिरिक्त जानकारी

By Prabhasakshi News Desk | Jan 03, 2025

नयी दिल्ली । पूंजी बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों को जागरूक और शिक्षित करने के लिए कदम उठाया है। इसके तहत नियामक ने निवेशक शिक्षा पहल के अंतर्गत अपनी निवेशक वेबसाइट और ‘सारथी’ ऐप पर मुफ्त में सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन और अन्य सामाग्री की पेशकश की है। इसका उद्देश्य संभावित और मौजूदा दोनों निवेशकों को सशक्त बनाना है। ये मंच निवेशकों को चीजों के बारे में जानकारी लेकर सोच-विचार के साथ निवेश निर्णय लेने में मदद करते हैं।

‘स्पॉट ए स्कैम’ जैसे कदम उपयोगकर्ताओं को निवेश प्रस्तावों की वैधता का मूल्यांकन करने में सक्षम बनाते हैं। जबकि वित्तीय सेहत की जांच करने वाला जांच ‘टूल’ व्यक्तिगत वित्तीय स्थिति का आकलन प्रदान करता है और उसमें सुधार के बारे में सुझाव भी देता है। इसके अतिरिक्त, नियामक की वेबसाइट पर निवेश योजना और निर्णय लेने में सहायता के लिए डिजाइन किए गए 24 वित्तीय ‘कैलकुलेटर’ भी उपलब्ध हैं। सारथी ऐप निवेश के प्रमुख विषयों, शिकायत निवारण व्यवस्था और ऑनलाइन विवाद समाधान मंच की सुविधा प्रदान कर वेबसाइट के पूरक के रूप में काम करता है।

प्रमुख खबरें

Brazil को Neymar से आस, Danilo बोले - वो विरोधी टीम का खेल बिगाड़ेंगे!

भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति गिराने टूट पड़ी मुस्लिम भीड़! मोदी लेंगे तगड़ा एक्शन?

Paris के VivaTech 2026 से PM Modi का संदेश, Technology से हर क्षेत्र में क्रांति ला रहा भारत

PM Modi 20 June को जारी करेंगे PM-KISAN की 23वीं किस्त, 9.5 करोड़ किसानों को तोहफा