SEBI ने रेलिगेयर में बहुलांश हिस्सेदारी लेने के लिए अमेरिकी इकाई की खुली पेशकश को खारिज किया

By Prabhasakshi News Desk | Jan 29, 2025

नयी दिल्ली । पूंजी बाजार नियामक सेबी ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) के अधिग्रहण के लिए अमेरिकी इकाई डैनी गायकवाड़ डेवलपमेंट्स एंड इन्वेस्टमेंट्स की प्रतिस्पर्धी खुली पेशकश को खारिज कर दिया। सेबी ने कहा कि यह पेशकश जरूरी नियमों को पूरा नहीं करती है। डैनी गायकवाड़ डेवलपमेंट्स एंड इन्वेस्टमेंट्स ने आरईएल के लिए बर्मन परिवार द्वारा प्रवर्तित इकाइयों की पेशकश से अधिक कीमत पर वित्तीय सेवा फर्म में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव दिया था।

इस बीच, बर्मन समूह ने बयान में कहा था कि गायकवाड़ ने कोई प्रतिस्पर्धी खुली पेशकश नहीं की है और समूह अपनी खुली पेशकश के साथ आगे बढ़ रहा है तथा उसे इसके सफल समापन का ‘भरोसा’ है। दिग्विजय लक्ष्मणसिंह गायकवाड़ ने आरईएल के लिए 235 रुपये प्रति शेयर की खुली पेशकश के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक 275 रुपये प्रति शेयर की कीमत देने की पेशकश की थी।

प्रमुख खबरें

PM Modi का एक Idea और सपना साकार, Assam के Tea Workers पहली बार करेंगे अयोध्या-काशी यात्रा

Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, मामला लीगल है 2 की स्ट्रीमिंग शुरू

फुलेरा में फिर गूँजेगी सचिव जी की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए खास व्यक्ति को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा