जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने की दूसरी वर्षगांठ: श्रीनगर में ज़्यादातर दुकानें बंद, स्थिति शांतिपूर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को श्रीनगर में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं और स्थिति शांतिपूर्ण है। अधिकारियों ने यहां जानकारी दी। शहर के लाल चौक सिटी सेंटर समेत कई इलाकों में दुकानें बंद थी लेकिन दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले और बडगाम, गांदेरबल और कुपवाड़ा के इलाक़ों में दुकानें खुली थीं। लाल चौक समेत कई इलाकों के दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस उन्हें प्रतिष्ठान खुले रखने के लिए मजबूर कर रही है और कइयों का दावा है कि पुलिस ने उनकी दुकानों के ताले तोड़ दिए।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बारिश-बाढ़ को लेकर बोले सीएम शिवराज, 70 साल में नहीं देखी ऐसी तबाही

अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई इलाकों में सार्वजनिक यातायात बंद है। किसी भी अलगाववादी समूहों ने हड़ताल आहूत नहीं की लेकिन कई क्षेत्र स्वतः ही बंद हैं। पुलिस ने कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष सैय्यद अली शाह गिलानी के नाम से लिखे गए एक पत्र को ‘फ़र्ज़ी’ करार दिया है। इस पत्र में बंद आहूत की गई थी। गिलानी नजरबंद हैं। उन्होंने बताया कि इस पत्र को अपलोड करने या साझा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card