जेठमलानी के बाद एक और वकील ने दिया केजरीवाल को झटका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2018

जाने माने वकील राम जेठमलानी के केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा दायर मानहानि के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का प्रतिनिधित्व करने से विवादास्पद परिस्थितियों में खुद को अलग करने के बाद एक अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता ने दिल्ली उच्च न्यायालय में उनका प्रतिनिधित्व करने से मना कर दिया। उन्होंने यह कहते हुए ऐसा करने से मना कर दिया कि उन्हें आप प्रमुख के नियमित वकील से अनुचित ब्रीफिंग की वजह से शर्मसार होना पड़ा।

वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप जॉर्ज चौधरी ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल के वकील अनुपम श्रीवास्तव को पत्र लिखा है कि वह उनके मुवक्किल की तरफ से पेश नहीं होंगे। उन्होंने जेठमलानी की जगह ली थी। वरिष्ठ अधिवक्ता ने 12 फरवरी को केंद्रीय मंत्री के जिरह के दौरान शर्मिंदगी का सामना करने का हवाला दिया जब न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ ने उन्हें जिरह के तरीके को लेकर आगाह किया था। चौधरी ने कहा कि उनके कुछ सवालों को न्यायाधीश की तरफ से टिप्पणी के साथ स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा वकील की तरफ से ब्रीफिंग की वजह से हुआ क्योंकि उन्होंने उन्हें कुछ तथ्यों और अदालत के पिछले आदेशों के बारे में जानकारी नहीं दी थी।

पत्र में कहा गया है, ‘‘एक अन्य पीठ (न्यायमूर्ति मनमोहन) द्वारा डीडीसीए की बैठक के विवरण की पुस्तिका को मंगाने के संबंध में अपील पर दिये गए आदेश को मेरे संज्ञान में नहीं लाया गया। इस आदेश को मुझे पहली बार 12 फरवरी को मामले पर सुनवाई के दौरान अदालत में दिखाया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्रीफिंग में इस लचर और लापरवाह रवैये की वजह से मुझे भुगतना पड़ा और मैं निश्चित तौर पर इसका पक्ष नहीं बनना चाहूंगा।’’ पत्र में कहा गया, ‘‘कृपया मुवक्किल केजरीवाल को मेरी मामले में आगे से पेश होने में अक्षमता के बारे में बता दें।’’

प्रमुख खबरें

वॉरगेम में किम की जोरदार एंट्री होने वाली है, जमीन के नीचे भर दिया इतना बारूद की...

संसद में बढ़ेगा टकराव! Speaker Om Birla के खिलाफ No Confidence Motion पर अड़ा विपक्ष, Congress ने रखी शर्त

Dhurandhar 2 Ticket Prices Range | धुरंधर 2 का टिकट टॉर्चर! मुंबई में 3100 और दिल्ली में 2400 का एक टिकट, फिर भी शो हुए Housefull

China का 141 पन्नों वाला मास्टरप्लान, बिना गोली चलाए US के F-35 जेट्स को जमीन पर ला देगा