Budget Session 2023 का दूसरा सत्र कल से होगा शुरू, केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर हंगामे के आसार

By रितिका कमठान | Mar 12, 2023

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से शुरू होगा। इस सत्र के दूसरे हिस्से की शुरुआत एक महीने के अवकाश के बाद होने जा रही है, जिसमें सरकार की प्राथमिकता वित्त विधेयक को पारित कराने की रहेगी। इस सत्र के दौरान विपक्षी पार्टियां गैर बीजेपी शासित राज्यों की सरकारों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग और अडानी समूह से संबंधित मामले पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में रहेगी।

इसके अलावा विपक्ष हाल ही के दिनों में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विपक्षी नेताओं के यहां की जा रही छापेमारी को लेकर भी सवाल उठाएगा। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इस मामले पर सभी विपक्षी दलों ने मिलकर भाजपा की आलोचना की है।

वहीं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता वित्त विधेयक को पारित कराने की है। सत्र के दूसरे चरण में रेलवे, पंचायती राज, पर्यटन, संस्कृति, स्वास्थ्य समेत कई मंत्रालयों से संबंधित मांगों पर चर्चा की जाएगी।

वहीं बजट सत्र के दूसरे सत्र की शुरुआत से पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। बता दें कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू हुआ था। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चला था और इस दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित हुई थी। पहले चरण में राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद ज्ञापन और केंद्रीय बजट 2023-24 पर चर्चा हुई थी। वहीं संसद का दूसरा सत्र 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। 

प्रमुख खबरें

ICC World Cup 2027 के टिकटों की भारी मांग, 142 देशों के फैंस ने किया रजिस्ट्रेशन

Piyush Goyal ने Rahul Gandhi से पूछे 10 सवाल, वोट चोरी पर सबूत देने की दी चुनौती

Tarn Taran में शहीद ASI Iqbal Singh के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये

ECI के वोटर रोल नोट पर Jairam Ramesh का हमला, CEC Gyanesh Kumar पर लगाए आरोप