Secret documents case: ट्रंप पर फ्लोरिडा स्थित आवास के कैमरा फुटेज मिटाने के लिए कहने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023

वाशिंगटन। गोपनीय दस्तावेज मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नए आरोपों का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि ट्रंप ने अपने पास मौजूद रिकॉर्ड के संबंध में संघीय जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से अपने एक कर्मी को फ्लोरिडा स्थित आवास में कैमरे के फुटेज मिटाने (डिलीट) का निर्देश दिया था। अद्यतन किए गए अभियोग में बृहस्पतिवार को यह जानकारी सामने आई। इस अभियोग में बाधा डालने तथा जानबूझकर राष्ट्रीय रक्षा मामलों से संबंधित सूचना को खुद तक सीमित रखने जैसे नए आरोप सामने आए हैं, जो ट्रंप के लिए नयी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: United Nations में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने संभाला सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष पद

बक्सों को हटाने का यह काम संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और न्याय विभाग के अधिकारियों के आने से एक दिन पहले भी हुआ था। ट्रंप के एक प्रवक्ता ने नए आरोपों को खारिज किया है और कहा कि यह ट्रंप और उनके आस पास मौजूद लोगों का उत्पीड़न करने और 2024 के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन द्वारा ‘‘हताशापूर्ण और असफल प्रयास के अलावा कुछ नहीं है’’। अभियोजन में कहा गया है कि फुटेज में मार-ए-लागो के संपत्ति प्रबंधक कार्लोस डे ओलिवीरा को अपने एक सहकर्मी से यह कहते सुना जा सकता है कि ‘‘ बॉस चाहते हैं कि सर्वर होस्टिंग फुटेज को डिलीट किया जाए।

प्रमुख खबरें

चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड

Lucknow Cafe Owner Death Case में मॉडल Shradha Dubey समेत 3 आरोपी 10 दिन की जेल भेजे गए

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय