Pakistan-Bangladesh की सेना के बीच गुपचुप मीटिंग, क्या भारत को घेरने की हो रही तैयारी?

By अभिनय आकाश | Jan 16, 2025

भारतीय सीमा पर दुश्मन पहले ही अपनी नजरें टिकाए बैठे हैं। उन पर घात लगाकर किसी भी वक्त वार करने के लिए तैयार हैं। चीन और पाकिस्तान का नाम भारत के सबसे बड़े दुश्मनों में शामिल है। लेकिन इसमें मानों एक और देश बांग्लादेश भी जुड़ रहा है। बांग्लादेश इन दिनों भारत के खिलाफ नीतियों पर काम कर रहा है। बांग्लादेश की हर हरकत पर भारत की नजर है। लेकिन एक और हरकत ऐसी है जो बांग्लादेश ने की है। इसे भारत हमेशा याद रखेगा और बांग्लादेश को भी याद दिलाएगा। वो मुल्क जो पाकिस्तान से अलग होकर एक पूरा देश बना। वहीं बांग्लादेश आज भारत के एहसानों को भूल रहा है। जिस भारत की मदद से भारत अस्तित्व में आया। आज वही बांग्लादेश भारत को दुश्मन बनाकर पाकिस्तान के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ  बांग्लादेश सशस्त्र बल डिविजन के प्रिंसपल स्टाफ ऑफिसर जनरल एसएम कमरुल हसन नजर आए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के बाद बंगाल में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अपने मजबूत रक्षा संबंधों के महत्व को रेखांकित किया और सैन्य संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के तरीके तलाशने को लेकर सहमति जताई। सेना के अनुसार बैठक में दोनों ने क्षेत्र की सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर व्यापक चर्चा की और द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर विचार-विमर्श किया। सेना ने कहा कि दोनों ने मजबूत रक्षा संबंध के महत्व को रेखांकित किया और इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच स्थायी साझेदारी “बाहरी प्रभावों के खिलाफ असरदार” होनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश