Trump के आदेश पर 1968 का रहस्य खुला, कैनेडी की हत्या से संबंधित 10 हजार गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2025

पूर्व सीनेटर रॉबर्ट एफ. कैनेडी की 1968 में हुई हत्या से संबंधित लगभग 10,000 पन्नों के अभिलेखों से पता चला है कि हत्या के बाद कैनेडी परिवार के बाकी सदस्यों को मारने की धमकी देने वाला एक व्यक्ति लगभग उस विमान में घुस गया था जिसमें मारे गए राजनेता का शव रखा हुआ था। न्यू यॉर्क पोस्ट ने फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की नई जारी की गई फाइलों का हवाला देते हुए बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया था कि संदिग्ध व्यक्ति विमान से सिर्फ 100 गज की दूरी पर था, हालांकि बाद में पता चला कि उसे हवाई अड्डे के पास एक बार में गिरफ्तार किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: फिर से सोंचे...बांग्लादेश जा रहे अमेरिकियों को ट्रंप की चेतावनी

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए कैलिफोर्निया में हुए प्राइमरी चुनाव में मिली जीत के बाद पांच जून 1968 को विजयी भाषण देने के कुछ समय पश्चात लॉस एंजिलिस में एंबेसडर होटल में कैनेडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर सरहान सरहान को हत्या का दोषी पाया गया। इन फाइलों में सरहान के हाथ से लिखे नोट की तस्वीर भी शामिल है। नोट में तत्कालीन राष्ट्रपति और रॉबर्ट के बड़े भाई जॉन एफ. कैनेडी का जिक्र करते हुए लिखा है, आरकेएफ को भी उसके बड़े भाई की तरह खत्म कर देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia की रक्षा में जुटे 8000 पाकिस्तानी सैनिक, Yemen में Houthi पर एयरस्ट्राइक

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Assam में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Amazon ने India समेत तीन देशों में की छंटनी, 1000 से कम कर्मचारियों पर असर

SIR से विपक्ष समर्थकों के नाम हटाने का लगा आरोप, बेंगलुरु में बोले Abhijeet Deepke