Lal Bahadur Shastri Death Anniversary: आज भी राज बना हुआ है लाल बहादुर शास्त्री की मौत का कारण, डेढ़ साल रहे भारत के पीएम

By अनन्या मिश्रा | Jan 11, 2025

आज ही के दिन यानी की 11 जनवरी को देश के दूसरे प्रधानमंत्री और 'जय जवान, जय किसान' का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री का निधन हो गया था। शास्त्री जी को अपनी साफ-सुथरी छवि के लिए जाना जाता था। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद पीएम का पदभार ग्रहण किया था। शास्त्री जी करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व में भारत ने साल 1965 की जंग में पाकिस्तान को धूल चटाई थी। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...


जन्म और परिवार

उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में 02 अक्तूबर 1904 को लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। वह एक बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते थे। शास्त्री जी के पिता का नाम शारदा प्रसाद श्रीवास्तव था और वह स्कूल में शिक्षक थे। महज डेढ़ साल की उम्र में शास्त्री जी के सिर से पिता का साया उठ गया। जिसके बाद लाल बहादुर शास्त्री और उनके परिवार का जीवन काफी कठिनाइयों में बीता था। उन्होंने वाराणसी से अपनी शिक्षा पूरी की और फिर काशी विद्यापीठ से स्नातक की परीक्षा पास की। 

इसे भी पढ़ें: Kalyan Singh Birth Anniversary: संघर्ष भरा रहा कल्याण सिंह का सियासी सफर, जानिए क्यों कहे जाते हैं राम मंदिर के नायक

महात्मा गांधी से प्रभावित थे शास्त्री

बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री महात्मा गांधी से काफी ज्यादा प्रेरित थे। गांधी जी से प्रेरित होकर शास्त्री जी ने साल 1920 में असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया और उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। लाल बहादुर शास्त्री ने भारत छोड़ो आंदोलन और नमक सत्याग्रह जैसे कई आंदोलनों में हिस्सा लिए और उन्होंने कई बार जेल यात्रा भी की। भारत के आजाद होने के बाद उनको उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।


फिर इसके बाद साल 1951 में लाल बहादुर शास्त्री ने रेल मंत्री, गृह मंत्री और अन्य कई पदों की जिम्मेदारी संभाली। पंडित नेहरु ने उनसे इन पदों का कार्यभार संभालने का आग्रह किया था। जब पंडित नेहरु ने शास्त्री जी से गृहमंत्री का कार्यभार संभालने का आग्रह किया था, तो उस दौरान जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे। फिर 27 मई 1964 में पंडित नेहरु के निधन के बाद 09 जून को लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने।


मृत्यु

बता दें कि शास्त्री जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 1965 में भारत-पाक युद्ध हुआ था। वहीं 11 जनवरी 1966 को उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में रहस्यमई तरीके से लाल बहादुर शास्त्री का निधन हो गया। उनकी मौत का कारण आज भी राज बना हुआ है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत