White House के निकट खुफिया सेवा के कर्मियों ने हथियारबंद व्यक्ति को गोली मारी : अधिकारी

By Prabhasakshi News Desk | Mar 09, 2025

वाशिंगटन । अमेरिकी खुफिया सेवा के कर्मियों ने इंडियाना से आए एक हथियारबंद व्यक्ति को रविवार तड़के व्हाइट हाउस के पास गोली मार दी। खुफिया सेवा के बयान के अनुसार, आधी रात के आसपास व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में (हथियारबंद व्यक्ति के अलावा) कोई और घायल नहीं हुआ। गोलीबारी की घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे। खुफिया सेवा को स्थानीय पुलिस से एक कथित ‘‘आत्मघाती व्यक्ति’’ के बारे में सूचना मिली, जो इंडियाना से यात्रा कर रहा था।


बाद में खुफिया सेवा के कर्मियों ने व्हाइट हाउस के पास उस व्यक्ति की कार और उसके विवरण से मेल खाते एक व्यक्ति को पाया। खुफिया सेवा ने एक बयान में कहा, ‘‘जैसे ही अधिकारी पास आए, व्यक्ति ने बंदूक तानी और मुठभेड़ शुरू हो गयी। उस दौरान हमारे कर्मियों ने गोलियां चलाईं।’’ बयान में कहा गया कि उस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, घायल व्यक्ति की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

प्रमुख खबरें

New Year पर Delhi Police का Mega Plan, चप्पे-चप्पे पर जवान, हुड़दंग मचाया तो सीधा Action

Year Ender 2025: मध्य प्रदेश की वो भयानक घटनाएं जिसने हिला दिया पूरा देश, जानें क्या हुआ

Global Slowdown के बीच अडिग भारत, RBI बोला- देश की Growth Story आगे भी रहेगी दमदार

26/11 Hero सदानंद दाते को मिली Maharashtra Police की कमान, कसाब से लिया था लोहा