Beauty Tips: कोरियन लड़कियों जैसी Glass Skin का Secret आया सामने, ये 20 Tips बदल देंगी आपकी Life

By अनन्या मिश्रा़ | Apr 15, 2026

अक्सर लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स का कुछ खास असर फेस और बालों पर नहीं नजर आता है। क्या आप जानती हैं कि स्किन पर चमक लीपापोती करने से नहीं बल्कि सही आदतों से आती है। अगर आप सिर से लेकर पैर तक ट्रांसफॉर्मेशन चाहती हैं। तो यह 20 गोल्डन रूल्स आपकी लाइफ चेंज कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन 20 हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिनको आजमाने से आप कोरियन लड़कियों जैसी चमकती स्किन और रेशमी बाल पा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Summer Tanning की छुट्टी! रसोई की चीजों से घर पर करें Pedicure, मिलेगा Instant Glow

सबसे पहले सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाएंगे।

पानी की कमी फेस पर झुर्रियों और बालों में रूखेपन के रूप में दिखती है। इसलिए पूरा दिन में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए।

रोजाना कम से कम एक मौसमी फल जरूर खाना चाहिए। यह हमें जरूरी विटामिंस देती है।

अपने हर मील में आधी प्लेट सब्जियों को रखें। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स का खजाना होता है।

अलसी चिया सीड्स, अखरोट, बादाम आदि चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। यह ओमेगा-3 के पावरहाउस हैं।

डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे पनीर, अंडे, दाल या टोफू को शामिल करना चाहिए। इससे स्किन और बालों का बिल्डिंग ब्लॉक है।

अपने दिन की शुरूआत भीगे हुए नट्स से करना चाहिए। यह आपके हार्मोंस को संतुलित रखता है।

चीनी से दूरी बनाकर रखना चाहिए। क्योंकि प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा चीनी त्वचा में इंफ्लेमेशन और पिंपल्स पैदा करते हैं।

गट हेल्थ को हेल्दी बनाने के लिए दही और फर्मेंटेड फूड खाना चाहिए। इससे आपका पेट साफ रहेगा तो चेहरा खुद-ब-खुद चमकेगा।

कंसिस्टेंसी बेहद जरूरी होती है, इसलिए एक ही स्किन केयर रूटीन पर टिकी रहे। बार-बार प्रोडक्ट्स बदलने से त्वचा खराब हो सकती है।

रोजाना कितनी भी थकान क्यों न हो, कभी भी मेकअप लगाकर नहीं सोना चाहिए।

रोजाना 2 से 3 मिनट फेस की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नेचुरल ग्लो आता है।

सप्ताह में एक बार तेल लगाएं। बालों और स्कैल्प की सप्ताह में एक बाद गुनगुने तेल से चंपी करें।

बालों पर बार-बार स्ट्रेटनर या ड्रायर का इस्तेमाल करना बंद करें। यह आपके बालों को बेजान बनाते हैं।

हमेशा अपनी स्कैल्प के हिसाब से शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए।

स्किन और बालों को धूप से बचाना जरूरी होता है। इसलिए बाहर निकलने समय फेस पर सनस्क्रीन और बालों के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल करें।

रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। रात की गहरी नींद स्किन को रिपेयर करती है।

तनाव आपके बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह है। इसको दूर करने के लिए वॉक करें, जर्नल लिखें या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।

रोजाना कम से कम 30 मिनट तक स्ट्रेचिंग, योग या वर्कआउट आदि करना चाहिए। पसीना बहाने से आपकी स्किन ग्लो करने लगती है।

वहीं धैर्य रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि चमक जादू से नहीं बल्कि यह आपकी मेहनत का रिजल्ट है। इसलिए खुद पर भरोसा रखें और इसको आदत बना लें।

प्रमुख खबरें

पवन खेड़ा को Supreme Court से राहत नहीं, CM Himanta बोले- अब Assam में सरेंडर ही विकल्प

IPL 2026 में फ्लॉप क्यों हो रहे हैं जसप्रीत बुमराह? पांच मैच में 1 भी विकेट नहीं, ये है कारण

Akshaya Tritiya पर पाएं Gorgeous Look, ट्राय करें ये 5 लेटेस्ट Suit Designs

‘देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश’, Delimitation पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला