उत्तराखंड में ‘हिंदू महापंचायत’को रोकने के लिए धारा 144 लागू, 33 लोग हिरासत में लिए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

देहरादून। उत्तराखंड के रुड़की के निकट डाडा जलालपुर गांव में ‘हिंदू महापंचायत’ को रोकने के लिए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है और कार्यक्रम से जुड़े 33 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्यक्रम आज यानी बुधवार को होना था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डाडा जलालपुर गांव में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गयी शोभायात्रा पर पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। निषेधाज्ञा लागू करने का कदम तब उठाया गया जब एक दिन पहले मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वह अदालत में सार्वजनिक रूप से यह कहें कि रुड़की में निर्धारित ‘धर्म संसद’ में कोई अप्रिय बयान नहीं दिया जाएगा और चेतावनी दी कि अगर कोई घृणा भाषण दिया जाएगा तो वह शीर्ष अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराएगा।

इसे भी पढ़ें: मरियम नवाज का दावा- इमरान खान ने सत्ता में बने रहने के लिये सेना से भीख मांगी थी

रावत के अनुसार,‘‘लोगों को किसी भी कीमत पर इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। जो कोई भी धारा 144 का उल्लंघन करने की कोशिश करेगा,उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ अधिकारी ने बताया कि हालात पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर में हरिद्वार में तीन दिवसीय ‘‘धर्म संसद’’ हुई थी जिसमें एक समुदाय के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण दिए थे, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर निंदा हुई थी।

प्रमुख खबरें

Accenture Salary Hike में बड़ा बदलाव, अब 50% Base Salary और 50% Lump Sum Payment के रूप में मिलेगा लाभ

Bangladesh की साख दांव पर, Zimbabwe के खिलाफ Series जीतने के लिए निर्णायक T20 में झोंकनी होगी पूरी ताकत

Rohit Sharma की फॉर्म पर Morne Morkel का बड़ा बयान, लॉर्ड्स में निर्णायक मुकाबले के लिए बताया जीत का प्लान

Lords ODI में Rohit Sharma की फॉर्म और कप्तानी का टेस्ट, Series जीतने के लिए England से बड़ी टक्कर