एमपी बोर्ड परीक्षा को लेकर लागू रहेगी धारा-144, 104 केंद्रों पर होएंगी परीक्षा

By सुयश भट्ट | Feb 16, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है। लगभग 20 लाख बच्चे 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे। 10वीं और 12वीं परीक्षा को लेकर भोपाल में धारा 144 कल से लागू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात 

जानकारी के मुताबिक भोपाल में करीब 104 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इन परीक्षा केंद्रों में से 13 अतिसंवेदनशील और 6 सवेंदनशील सेंटर है। कलेक्टर भोपाल ने परीक्षा को देखते हुए जिले में 17 फरवरी से धारा-144 लागू होने का आदेश जारी किया है।

आपको बता दें कि परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले निजी स्कूलों मनमानी की शिकायत स्कूली शिक्षा विभाग के पास पहुंची है। फीस जमा नहीं करने पर निजी स्कूल छात्रों को  प्रवेश पत्र नहीं दे रहे हैं। जिसके बाद भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूल संचालकों को सभी बच्चों को प्रवेश पत्र देने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें:सड़क हादसे में अभिनेता दीप सिद्धू की मौत, किसान आंदोलन के दौरान लाल किला हिंसा में आया था नाम 

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिन बच्चों ने फीस जमा नहीं किया है उन्हें भी प्रवेश पत्र दिए जाए। स्टूडेंट को प्रवेश पत्र नहीं देने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाही होगी। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow