Ayodhya Ram Temple security | अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा होगी अभेद्य, High-Tech कंट्रोल रूम से चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

By रेनू तिवारी | Jan 08, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर परिसर के पास 12,000 स्क्वायर फीट ज़मीन पर एक अल्ट्रा-मॉडर्न एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग और हाई-टेक कंट्रोल रूम का निर्माण पूरा हो गया है, जिससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत होगी। एक प्रेस बयान के अनुसार, यह सुविधा पुलिस विभाग की है और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ठीक बाहर स्थित है। 

प्रशासनिक भवन और नियंत्रण कक्ष पुलिस विभाग  

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ठीक बाहर स्थित यह प्रशासनिक भवन और नियंत्रण कक्ष पुलिस विभाग की 12 हजार वर्ग फुट जमीन पर बनाया गया है। बयान में कहा गया है कि 1128.75 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना को गृह विभाग ने शुरू किया था।

बेसमेंट में मुख्य नियंत्रण कक्ष 

दिसंबर 2023 में शुरू की गयी इस परियोजना को निर्माण एवं डिजाइन सेवाएं (सीएनडीएस) के जरिए पूरा किया गया। इस ढांचे के बेसमेंट में मुख्य नियंत्रण कक्ष है जो राम मंदिर क्षेत्र और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की निरंतन निगरानी, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाओं के लिए आधुनिक तकनीक से लैस होगा।

इमारत उद्घाटन के लिए तैयार 

अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण कक्ष 24 घंटे निगरानी और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर ढंग से तालमेल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने कहा कि लगभग 98 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। चाहरदीवारी का निर्माण अभी चल रहा है। उन्होंने कहा, इमारत उद्घाटन के लिए तैयार है। अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना पूरी तरह से पुलिस विभाग द्वारा संचालित की जाएगी और इससे राम जन्मभूमि परिसर के आसपास की सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Bloating की समस्या से हैं परेशान? दिनभर पेट फूलने के पीछे हैं ये 4 गलतियां

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में Share Market से निकाले ₹35,860 करोड़

Navratri और ऑफिस पार्टी में Peplum Angrakha Co-ord Set देगा स्लिम लुक, बिना दुपट्टे पाएं आराम

Andhra Pradesh में पहली छमाही का Commercial Tax संग्रह 18 प्रतिशत बढ़ा, 30436 करोड़ रुपये मिला राजस्व