Hanuman Jayanti | हनुमान जयंती शोभायात्रा से पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी में सुरक्षा बढ़ाई गई, हैदराबाद में भी चप्पे चप्पे पर पुलिस

By रेनू तिवारी | Apr 12, 2025

दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा के मद्देनजर जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। विश्व हिंदू परिषद समेत कई हिंदू संगठनों ने इलाके में शोभायात्रा निकालने की घोषणा की है जिसे देखते हुए अधिकारी सतर्क हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एहतियात के तौर पर, त्वरित कार्रवाई बल(आरएएफ) की इकाइयों और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त कर्मियों को जहांगीरपुरी के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी कानून-व्यवस्था की स्थिति को भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हैदराबाद पुलिस ने हनुमान जयंती जुलूस और 12 अप्रैल को होने वाले आईपीएल 2025 मैच के लिए पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना के चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 17000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

हैदराबाद में हनुमान जयंती के 196 जुलूस

हैदराबाद कमिश्नरेट की सीमा में करीब 150 हनुमान जयंती जुलूस निकाले जाएंगे। साइबराबाद और राचकोंडा कमिश्नरेट से 46 अन्य जुलूस निकलेंगे। मुख्य जुलूस गौलीगुड़ा के श्री राम मंदिर से ताड़बंद हनुमान मंदिर तक 12.2 किलोमीटर का रास्ता तय करेगा। कार्यक्रमों की निगरानी के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष संचालित होगा। सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यातायात प्रतिबंध लागू किए जाएंगे और पुलिस ने भक्तों से दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra MLC Elections में BJP और शिवसेना को एक-एक सीट, MVA का तीन पर दावा

Rajnath Singh ने सिंगापुर के समकक्ष से की वार्ता, सैन्य अभ्यासों का दायरा बढ़ाने पर बनी सहमति

IPS Trainee Officers पहली बार कैडर तैनाती से पहले Home Ministry से जोड़े जाएंगे

UP MLC Election: 9 सीटों के परिणाम घोषित, BJP 6 और सपा ने 3 पर दर्ज की जीत