सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बढ़ाई गई सुरक्षा, धमकियों के बीच बदली गई खिड़कियां

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 05, 2025

सलमान खान को धमकियां मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बाबा सिद्दी की मौत के बाद से एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अभी भी लगातार धमकियां मिल रही है। आज सुबह से बांद्रा स्थित उनके घर पर कॉनट्रैक्शन जारी है। मीडिया खबरों के मुताबिक एक्टर और परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर की खिड़कियों को बदला जा रहा है। इसके साथ ही बालकानी में भी काम किया जा रहा है जहां अक्सर दबंग खान अपने फैंस से मिलने आते थे। एक्टर को घर के बाहर सुरक्षा बलों की संख्या भी बढ़ा गई है। इतना ही नही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जान से मारने की धमकी मिल रही

 दरअसल, सलमान खान को कई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। बीते साल मई में सलमान के घर के बाहर दो बदमाशों ने फायरिंग भी की थी जिसके बाद एक्टर सुरक्षा की गई थी। धमकियों के बाद सलमान के करीबी दोस्त और नेता बाबा सिद्दकी की भी गोली से मार कर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद घर में डर का माहौल बना हुआ है। इसलिए सलमान के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अभी बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। इस साल सलमान के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि उनकी फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है। ए आर मुरुगदास की डायरेक्शन में बन रही है फिल्म सिकंदर में नजर आ रहे है। फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत