मणिपुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 6 उग्रवादी गिरफ्तार और भारी हथियार जब्त

By रेनू तिवारी | Sep 19, 2025

मणिपुर में शांति कायम करने के लिए सरकार सहित सुरक्षा बलों ने कमर कसी हुई है। हिंसा करने वाले लोगों को तलाशी अभियान के तहत पकड़ा जा रहा है। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने इंफाल घाटी के तीन जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये गिरफ्तारियां बृहस्पतिवार को की गईं। पुलिस के एक बयान में बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के तीन सक्रिय सदस्यों को इंफाल पश्चिम जिले में उनके आवासों से गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान लीशांगथेम टंडन सिंह (34), लीशांगथेम आनंद सिंह (34) और हेइखम हेमचंद्र सिंह (41) के रूप में हुई है।

इसमें कहा गया कि उनके कब्जे से दो एसएलआर राइफल, दो मॉडिफाइड .303 राइफल, एक इंसास राइफल, विभिन्न प्रकार की नौ मैगजीन और 99 कारतूस जब्त किए गए। इसी संगठन के एक अन्य कार्यकर्ता को इंफाल पूर्वी जिले के एंड्रो से गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान ताओरेम तोमचौ मीतेई उर्फ ​​पेना (45) के रूप में हुई है।

प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके (पीआरओ) के एक सक्रिय सदस्य को थौबल जिले के इचन खुनौ से गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान नहीं बताई है। बयान में कहा गया कि पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन ‘एसओआरईपीए’ के एक सक्रिय सदस्य को थौबल जिले के समाराम मयाई लीकाई से गिरफ्तार किया जिसकी पहचान खोइनाईजाम भूमेश्वर सिंह (24) के रूप में हुई है। उसके पास से एक नकली बंदूक और तीन कारतूस जब्त किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: MANTHAN 2025 | देश की 61 छावनियों का होगा कायाकल्प, राजनाथ सिंह ने स्मार्ट विकास पर दिया जोर

इससे पहले मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ दिनों से चलाए गए अभियान के दौरान तीन पहाड़ी जिलों से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए चूड़ाचांदपुर, चंदेल और तेंगनौपाल जिलों के अंदरूनी क्षेत्रों में कई जगहों पर एक साथ अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 11 पिस्तौल, 37 सिंगल बैरल राइफल, प्वॉइंट 303 की दो राइफल और एक-एक एम-16, एमए-1, एमके-2 इंसास, कार्बाइन और डबल बैरल राइफल बरामद की गईं। उसने बताया कि अभियान के दौरान तीन बम और 28 पॉम्पी (स्थानीय मोर्टार) के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के 57 हथियार और गोला-बारूद तथा 23 रेडियो सेट भी बरामद किए गए। 

प्रमुख खबरें

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान

MEA का बड़ा ऐलान: Passport सिर्फ Travel Document, नागरिकता का पक्का सबूत नहीं