सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंवादियों के संदिग्ध सहयोगी को पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2024

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंवादियों के एक संदिग्ध सहयोगी को पकड़ा है। पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने रविवार देर रात सोपोर में बोमई इलाके के माचीपोरा में एक संयुक्त चौकी स्थापित की थी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के वाहन से तुर्किये निर्मित दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 41 गोलियां, एक साइलेंसर, चीन निर्मित दो ग्रेनेड और आईईडी बनाने की सामग्री जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी