बालाकोट पर बोले राजनाथ, चिंता ना करें, हमारे सैनिक पूरी तरह से हैं तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

चेन्नई। बालाकोट के फिर सक्रिय होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय सुरक्षा बल हर स्थिति का सामना करने को तैयार है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों के फिर सक्रिय होने की बात कहने के दो दिन बाद सिंह ने यह बयान दिया है। सिंह ने पत्रकारों से कहा कि चिंता ना करें, हमारे सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं।

रावत ने सोमवार को कहा था कि पाकिस्तान ने बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों को फिर सक्रिय कर दिया है और करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में हैं। इस साल, फरवरी में पाकिस्तान स्थिति जैश-ए-मोहम्मद ने कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के जवानों के काफिले को निशाना बनाया था। इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसकी जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान में घुस बालाकोट में जैश के आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor Anniversary | पीएम मोदी बोले- आतंकवाद को पालने वाले तंत्र को नष्ट करने के लिए भारत आज भी अडिग

Explained | Suvendu Adhikari को मुख्यमंत्री न बनाने के जोखिम: क्या बंगाल में अपनी सबसे बड़ी ताकत खो सकती है BJP?

Tamil Nadu में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स की वापसी: बहुमत के खेल के बीच पुडुचेरी भेजे गए 19 AIADMK विधायक

Suvendu Adhikari PA Killed | बंगाल में चुनावी हिंसा का खूनी खेल! चंद्रनाथ रथ पर घात लगाकर किया गया हमला, 4 गोलियां और नकली नंबर प्लेट