By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019
पेशावर। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मंगलवार को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगते एक कबायली जिले में अभियान के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने दक्षिण वजीरिस्तान जिले के गुल कच्छ में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया था। यह इलाका अब खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें- बुर्किना फासो में जिहादी हमले में 14 लोगों की मौत : सेना
आतंकवादियों ने गुल कच्छ इलाके में सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और जवाबी गोलीबारी में उन्होंने तीन आतंकवादियों को मार गिराया।आतंकवादियों के पास से हथियारों की बड़ी खेप बरामद की गयी जिसमें एसएमजी, हथगोले और संचार उपकरण शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें- मुराद और गुइडो के दूत ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन के लिए आमंत्रित