Chhattisgarh Maoist Encounter | छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया

By रेनू तिवारी | Jun 20, 2025

पिछले काफी समय से नक्सलियों को जड़ से मिटाने की मुहीम चल रही है। काफी नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया तो कुछ ने हमला किया। सुरक्षाबलों ने  हर तरह से नक्सलियों से निपटने की तैयारी कर रखी है। हाल ही में नक्सियों के एक दर्दनाक हमले में एक अधिकारी की मौत हो गयी थी। अभी नक्सलियों से सरकार की जंग जारी है। ताजा मामले में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने पीटीआई—को बताया कि जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है।

इसे भी पढ़ें: Air India Crash | एयर इंडिया दुर्घटना से कुछ सप्ताह पहले ही संसदीय पैनल ने विमानन सुरक्षा निधि पर सवाल उठाया था

उन्होंने बताया कि आज सुबह जब सुरक्षाबल के जवान आमाटोला-कलपर गांव के मध्य जंगल में थे तब उनके और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। घटनास्थल से उसका शव और हथियार बरामद किये गये हैं। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है तथा सुरक्षाबल के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।

प्रमुख खबरें

T20 Cricket में Abhishek Sharma ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, 1 साल में 10वीं बार हुए शून्य पर आउट

Ayushmann Khurrana और Sara Ali Khan की Udta Teer का ट्रेलर देख छूट जाएगी हंसी

India U19 ने Australia को 6 विकेट से रौंदा, लक्ष्य रायचंदानी के शतक से 3-0 से सीरीज जीती

एक बार शादी के बेहद करीब पहुंचकर क्यों पीछे हट गई थीं Shurti Haasan? खुद खोल दिए सारे राज